Search

 
 
 

चांडिल : चालियामा में पत्थर से कूचकर एक व्यक्ति की हत्या

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र चालियामा में बुधवार की रात एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान चालियामा टोला जाहिरटांड़ निवासी शिवचरण सिंह उर्फ शिवा के रूप में की गई है. अपराधकर्मियों द्वारा पत्थर से कूचकर हत्या करने के कारण मृतक का चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है. बताया जा रहा है कि हत्यारों ने उसके गाल पर सरिया भी घुसाया है. वहीं, गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी मिलने पर नीमडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-auxiliary-policemen-helped-the-martyrs-family-for-not-getting-government-assistance/">चाईबासा

: सरकारी सहायता नहीं मिलने पर सहायक पुलिसकर्मियों ने की शहीद के परिवार की मदद

घटनास्थल नक्सल प्रभावित

घटनास्थल चालियामा नीमडीह थाना क्षेत्र का नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. चालियामा सरायकेला-खरसावां जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है. इस कारण यहां पुलिस पिकेट बनाया गया है. जहां पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया, वह पुलिस पिकेट से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य और मुखिया को घटना की सूचना दी. घटनास्थल पर शव की पहचान करने के बाद लोगों ने नीमडीह थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं, पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-caught-stealing-by-entering-a-house-in-azadnagar/">जमशेदपुर

: आजादनगर में घर में घुसकर चोरी करते दबोचा

मछली चोरी करने वालों पर शक

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवचरण सिंह चालियामा के धीरेन सिंह के यहां काम करता था. उसके घर में ही रहकर शिवचरण खेती-बाड़ी का काम करता था. साथ ही रात को धीरेन सिंह के तालाब में मछली की रखवाली करता था. बताया जा रहा है कि तालाब से मछली की चोरी को देखते हुए धीरेन सिंह ने शिवचरण सिंह को तालाब की रखवाली करने का जिम्मा सौंपा था. वह रोज शाम सात बजे से देर रात तक मछली की रखवाली करता था. आशंका जताई जा रही हैं कि मछली चोरी करने वाले लोगों ने ही शिवचरण सिंह की हत्या की है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ghatshilas-batsman-sub-divisional-officer-became-a-source-of-inspiration-for-young-players/">चाकुलिया

: घाटशिला के “बल्लेबाज” अनुमंडलाधिकारी युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा स्रोत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही