- मास्टररोल में काम करने वाले कर्मियों ने कार्यालय में जड़ा ताला
- कहा- मानदेय मिलने तक नहीं करेंगे काम
शैक्षणिक पदों परआदिवासी-मूलवासी शिक्षकों को प्रोन्नति दे जेपीएससी : बंधु तिर्की
हटा देने की दी जाती है धमकी
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पुलक कुमार सतपति ने कहा कि विभाग के पदाधिकारी हर बार मानदेय देने का आश्वासन देते हैं, बावजूद इसके कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है. बीते एक सप्ताह से भी कर्मियों को आश्वासन दिया जा रहा था. अब पदाधिकारी दुर्गा पूजा की छुट्टी पर घर जाने लगे हैं, लेकिन कर्मियों को मानदेय नहीं मिल सका है. शुक्रवार को बताया गया कि बड़े अधिकारी ने मानदेय की फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किया है, जिसके कारण मानदेय नहीं दिया जा सकता. उन्होंने कहा कि कर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिलने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. दुर्गा पूजा में भी कर्मियों को वेतन नहीं मिलने से निराश होकर कर्मचारियों ने तालाबंदी करने पर बाध्य हुए. उन्होंने कहा कि मानदेय मांगने पर काम से हटा देने और एजेंसी से जोड़ देने की धमकी पदाधिकारियों की ओर से दिया जाता है. पुलक कुमार सतपति ने कहा कि सभी कर्मी परियोजना से विस्थापित हैं. ऐसे में पदाधिकारियों की धमकी उचित नहीं है. इसे भी पढ़ें : उच्च">https://lagatar.in/jpsc-should-promote-tribal-indigenous-teachers-to-higher-educational-posts-bandhu-tirkey/">उच्चशैक्षणिक पदों परआदिवासी-मूलवासी शिक्षकों को प्रोन्नति दे जेपीएससी : बंधु तिर्की
चांडिल : डीआईजी व उपायुक्त ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन
alt="" width="600" height="400" /> Chandil : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नीमडीह थाना के चालियामा में शुक्रवार को कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा, सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किया. चालियामा में श्रीश्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति जाडुखोल, चालियामा की ओर से इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों के आमंत्रण पर डीआईजी चालियामा पहुंचे, ग्रामीणों से मिले और पूजा पंडाल का उदघाटन किया. मौके पर डीआईजी अजय लिंडा ने कहा कि दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने में काफी सहयोग किया है. क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए पुलिस ग्रामीणों के साथ समिति को हमेशा सहयोग करती रहेगी. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/news-from-kolhan-ajsu-congratulated-raghuvar-das-on-being-made-the-governor/">कोल्हान
की खबरें : रघुवर दास को राज्यपाल बनाए जाने पर आजसू ने दी बधाई
भेंट किया प्रतीक चिन्ह
वहीं गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.अतिथियों को पूजा समिति के अध्यक्ष राधा गोविंद सिंह, सचिव पूर्व मुखिया हरिपद सिंह, कोषाध्यक्ष तारापद रजक, मुखिया मंगली सिंह, पंचायत समिति सदस्य अरुण चंद्र गोराई, विपुल सिंह, बुलेट नाग, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव, पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित, पद्मालोचन सिंह, हीरालाल मल्लिक, दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्वलन मार्डी आदि ने डीआईजी को मां दुर्गा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया. वहीं पूजा समिति के सचिव रामकृष्ण महतो ने उपायुक्त को और स्वपन दास ने पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह भेंट किया. इसके पूर्व शंखध्वनि के साथ अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-doors-of-the-pandals-are-open-koyalanchal-is-engrossed-in-the-worship-of-maa-durga/">धनबाद: खुले पंडालों के पट, मां दुर्गा की आराधना में लीन कोयलांचल
जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब को हराया
alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब को एक रोमांचक मुकाबले में मात्र एक विकेट से पराजित किया. इस जीत के साथ ही जगन्नाथपुर की टीम ने जहाँ अपनी जीत का खाता खोला वहीं चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब की टीम लगातार दो मैच हारकर प्रतियोगिता से लगभग बाहर हो गई है. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29.4 ओवर में 146 रन बनाकर आल आउट हो गई. उद्घाटक बल्लेबाज ओवैस अंसारी ने छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में कप्तान मंजर आलम ने 22, कुंदन शर्मा ने 16, अंकित कुमार सिंह ने 14 तथा आयुष पोद्दार ने 13 रन बनाए. जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित शर्मा ने 23 रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया. मेराजुल इस्लाम, साहिल, धीरेंद्र यादव, सदान आलम एवं देव रॉय को एक-एक सफलता हाथ लगी. जीत के लिए निर्धारित तीस ओवर में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 28.1 ओवर में नौ विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीहः">https://lagatar.in/giridih-five-member-team-will-investigate-fake-teacher-appointment/">गिरिडीहः
पांच सदस्यीय टीम करेगी फर्जी शिक्षक नियुक्ति की जांच हालांकि जगन्नाथपुर टीम के नौ विकेट 128 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे परंतु दसवें विकेट के लिए साहिल और मेराजुल इस्लाम ने 22 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी. जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की ओर से मो अमजद ने चार चौकों एवं दो छक्कों की मदद से मात्र ग्यारह गेंदों पर 30 रन, कप्तान सदान आलम ने 25 रन, फिरोज आलम ने 20 रन, धीरेंद्र यादव ने 16, तथा निर्भय चौरसिया ने 10 रन बनाए. चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर पाँच बल्लेबाजों को चलता किया. कप्तान मंजर आलम को दो विकेट प्राप्त हुए जबकि ओवैस अंसारी एवं कुंदन शर्मा को एक-एक विकेट मिला. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-janaki-prasad-yadav-visited-many-pandals-and-many-news-from-koderma/">पूर्व
विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कई पंडालों का किया भ्रमण समेत कोडरमा की कई खबरें
चाकुलिया : अंचल अधिकारी ने किया पंडालों का निरीक्षण
alt="" width="600" height="400" /> Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने शुक्रवार की देर शाम को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने शिल्पी महल परिसर में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का निरीक्षण किया. यहां पर खराब हाई मास्ट लाइट की मरम्मत करने का निर्देश नगर पंचायत के नगर प्रबंधक मोनीस सलाम को दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-parents-association-congratulated-raghuvar-das/">झारखंड
पेरेंट्स एसोसिएशन ने रघुवर दास को दी बधाई पंडाल के पास स्थित ट्रांसफार्मर को कपड़े से घेरने का निर्देश दिया. उन्होंने पुराना बाजार में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी और नया बाजार में नूतन बाजार दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का भी निरीक्षण किया. मौके पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरी शंकर दास, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घटवारी, कनीय अभियंता अजय महतो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railways-starts-campaign-against-ticketless-travelers/">जमशेदपुर
: बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने शुरू किया अभियान
एसडीपीओ व उद्योगपति ने किया बड़ाजामदा पूजा पंडाल का उद्घाटन
alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा के फुटबॉल मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर एवं युवा उद्योगपति सह समाजसेवी संजय कुमार सारडा ने संयुक्त रुप से किया. इस दौरान कमिटी के संरक्षक संजय सारडा ने एसडीओ को कमिटी की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की बेहतर प्रतिमा बनाने वाले बंगाल के मूर्तिकार को एसडीपीओ ने सम्मानित किया. इस दौरान थाना प्रभारी, संतोष साह, राजेश सिंह आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डाः">https://lagatar.in/godda-tenant-murdered-landlady-dead-body-found-in-pit-after-five-days/">गोड्डाः
किरायेदार ने की मकान मालकिन की हत्या, पांच दिन बाद गड्ढे में मिली लाश
खुला मां का पट, जय मां दुर्गा की गूंज से गुंजयमान हुआ शहर
alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : महाषष्ठी की संध्या शुक्रवार को आदि दुर्गोत्सव आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति , चाईबासा द्वारा आयोजित पूजा उत्सव का विधिवत शुभ आरंभ समिति के संरक्षक उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा के द्वारा विधिवत रूप से दिप- धूप प्रज्वलित कर किया गया. इसके अलावा गांधी टोला पूजा पंडाल में विधायक दीपक बिरुवा के अलावा उपायुक्त व एसपी आशुतोष शेखर ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-said-bjps-policy-is-to-pull-away-from-the-poor-and-irrigate-big-industrialists/">राजस्थान
: प्रियंका गांधी ने कहा, गरीबों से खींचना और बड़े उद्योगपतियों को सींचना… भाजपा की नीति वहीं माता रानी से सबके कल्याण कामना की गई. जिसके साथ ही बेलबरण का पूजन कार्य के साथ मां का बोधन, आमंत्रण एव अधिवास पूजन की गई. बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया. मौके पर समिति के तपन कुमार मित्रा, गोपाल चटर्जी, प्रभाष सरकार, त्रिशानु राय, गौतम सरकार, सुशील चौमाल, रोहित रुंगटा, रतन दे, सुभम शर्मा, दीप चटर्जी, भरत रुंगटा, कार्तिक सरकार, पुरोहित अनूप कुमार मुखर्जी, विश्वनाथ राय, स्वाधीन बनर्जी, तपन बनर्जी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-doors-of-the-pandals-are-open-koyalanchal-is-engrossed-in-the-worship-of-maa-durga/">धनबाद
: खुले पंडालों के पट, मां दुर्गा की आराधना में लीन कोयलांचल [wpse_comments_template]
Leave a Comment