Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : खेतों में कंपनी का गर्म व दूषित पानी जाने से धान की फसल को हो रहा नुकसान

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के हिलीमिली दालग्राम के सामने स्थित एक रबड़ कंपनी का दूषित व गर्म पानी खेतों में फेंका जा रहा है. गर्म व दूषित पानी खेतों में जाने से धान के फसल को नुकसान पहुंच रहा है. धान के पौधे झूलसने लगे हैं. कंपनी के इस हरकत से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बड़ी संख्या में कंपनी गेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कंपनी में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था. कामगारों ने इस संबंध में कुछ भी बता पाने से मना कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने इस संबंध में जिले के वरीय पदाधिकारियों से मिलकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही. ग्रामीणों ने कहा कि ना ग्राम सभा और ना जन सुनवाई गांव के बीच कैसे लग गई कंपनी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-relief-material-distributed-among-the-beneficiaries-of-the-produce-project/">डुमरिया

: उपज परियोजना के लाभुकों के बीच राहत सामग्री वितरित

शाखा केनाल और अनावाद जमीन पर भी किया अतिक्रमण

[caption id="attachment_767934" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chandil-Virodh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गर्म पानी से झुलस रहे खेत में लगी धान की फसल लाल घेरे में.[/caption] रबड़ कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि रसायन युक्त गर्म पानी से खेतों में लगी धान के फसल को नुकसान पहुंच रहा है. वहीं कंपनी का कचड़ा को भी आसपास ही फेंक दिया जाता है. इससे भी बीमारी फैलने की आशंका है. मौके पर बैद्यनाथ टुडू ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने गांव के सामने ग्राम सभा की अनावाद झारखंड सरकार की जमीन को भी घेरकर रखा है. प्लॉट नंबर 824 के समस्त जमीन को कंपनी ने अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया हुआ है. वहीं गांव के नीतु सिंह सरदार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के शाखा केनाल का भी अतिक्रमण किया है. कंपनी परिसर के आगे केनाल में पानी नहीं जाता है. इससे किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-natures-festival-of-love-between-brother-and-sister-karam-celebrated-with-great-enthusiasm/">चक्रधरपुर

: भाई-बहन के स्नेह का प्रकृति पर्व करम हर्षोल्लास के साथ मना

ग्रामीणों ने कहा कार्रवाई करे सरकार

विरोध प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार और जिले के वरीय पदाधिकारियों से मामले की उचित जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि किसके आदेश से कंपनी प्रबंधन किसानों के खेत में कंपनी का रसायन युक्त गर्म पानी छोड़ रही है, कचड़ा को खुले में फेंक रही है, ग्राम सभा की अनावाद जमीन का अतिक्रमण किया है और सबसे अहम सिंचाई के लिए बनाए गए शाखा केनाल का अतिक्रमण कर खेतों तक पानी जाने से रोका जा रहा है. सरकार के वरीय अधिकारी मामले में उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें और किसानों को हुए नुकसान का भरपाई करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही