Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : काला बिल्ला लगाकर पारा शिक्षकों ने मनाया शिक्षक दिवस

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : प्रदेश के टेट पास पारा शिक्षकों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर शिक्षक दिवस मनाया. इस दौरान शिक्षकों ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी. विदित हो कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के पत्र के आलोक में पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र का जांच कार्य पूर्ण होने तक उनके मानदेय भुगतान पर विभाग ने रोक लगा रखी है. इस कारण दो महीने से पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है. टेट पास पारा शिक्षकों का कहना है कि वे सरकारी शिक्षक बनने की संपूर्ण अहर्ता रखते हैं और महाधिवक्ता ने भी इसकी लिखित सहमति दी है. इसके बावजूद उनके वेतनमान के अधिकार का हनन करते हुए राज्य सरकार ने महज कुछ मानदेय बढ़ोतरी के साथ एक घिसी-पिटी नियमावली थमा दी है. इन कारणों से पारा शिक्षकों में गुस्सा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gandhi-maidan-will-be-beautified-vegetable-market-will-be-removed/">जमशेदपुर

: गांधी मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, हटेगा सब्जी बाजार

शिक्षा सचिव का फरमान प्रताड़ित करने वाला है : कुणाल दास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chandil-Para.jpg"

alt="" width="1280" height="749" /> इस संदर्भ में टेट पास पारा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुणाल दास ने बताया कि शिक्षा सचिव का तुगलकी फरमान पारा शिक्षकों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है. अल्प मानदेय भोगी पारा शिक्षकों की आजीविका का एकमात्र आधार उनकी पगार है. इन परिस्थितियों में अगर दो-दो महीने उन्हें मानदेय से वंचित रखा जाए तो भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. सर्टिफिकेट जांच में विलंब होना विभाग की लापरवाही है, इसका खामियाजा पारा शिक्षक क्यों भुगते ? मानदेय के अभाव में विकट स्थिति में इलाज के अभाव में पारा शिक्षकों या उनके परिजनों की मृत्यु हो जाती है तो इसकी पूरी जवाबदेही सरकार की होगी. ऐसे में हमारे बीच शिक्षक दिवस को लेकर कोई भी उत्साह नहीं है. सिर्फ यही नहीं, एक ओर सरकार पुरानी पेंशन योजना और अल्पसंख्यक स्कूलों में गैरटेट सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति कर मेहरबानी बरसा रही है. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/special-session-of-assembly-bjp-mlas-created-ruckus-raised-slogans-of-jai-shri-ram/">विधानसभा

का विशेष सत्र : BJP विधायकों ने किया जमकर हंगामा, लगाये जय श्री राम के नारे

शीघ्र वेतनमान नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा

वहीं दूसरी ओर सूबे की प्रारंभिक शिक्षा में बीस सालों से सेवा देते हुए हर योग्यता को पूर्ण करने वाले टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान से वंचित रखकर उनके मुंह का निवाला छीना जा रहा है. सरकार के बेरुखी को देखते हुए पारा शिक्षकों ने शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया. हम सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं. यदि शीघ्र ही सरकार हमें वेतनमान देते हुए समायोजित नहीं करती है तो निकट भविष्य में टेट पास पारा शिक्षक राजधानी में नंग-धड़ंग और उग्र प्रदर्शन करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही