Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : खड़े वाहन से टकराया पार्सल वैन, वाहन के अंदर फंसे चालक व सह चालक

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में चालक और सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहे एक पार्सल वैन ने फदलोगोड़ा के समीप सड़क किनारे खड़े एक भारी वाहन को पीछे से जोरदार धक्का मारा. इस दुर्घटना में पार्सल वैन का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसके अंदर वैन का चालक और सह चालक फंसकर बुरी तरह से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-people-remember-dr-shyama-prasad-mukherjee/">चक्रधरपुर

: भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

मशक्कत के बाद निकाले गए चालक और सह चालक

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन के अंदर फंसे चालक और सह चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चांडिल थाना  को दी. सूचना पाते ही चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दूसरे वाहन के सहयोग से केबिन को सीधा कर वाहन के अंदर फंसे चालक और सह चालक को बाहर निकाला. चांडिल थाना की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक और सह चालक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भिजवाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही