Search

 
 
 

चांडिल : कांदरबेड़ा-डोबो सड़क पर नो इंट्री के समय में आंशिक बदलाव

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो में श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान कांदरबेड़ा-डोबो सड़क पर लगाए गए नो इंट्री के समय में आंशिक बदलाव किया गया है. नए आदेश के तहत अब उक्त सड़क पर सुबह 10 बजे से देर शाम नौ बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. सरायकेला-खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारी ने उक्त आदेश जारी किया है. जारी आदेश के तहत पांच से नौ फरवरी तक कांदरबेड़ा-डोबो सड़क पर सभी प्रकार के मालवाहक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा. उक्त आदेश चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए पत्र के आलोक में जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/rahul-paid-tribute-to-martyr-sheikh-bhikhari-and-umrao-singh/">कांग्रेस

की न्याय यात्रा रामगढ़ से फिर शुरू, राहुल ने शहीद शेख भिखारी व उमराव सिंह को दी श्रद्धांजलि
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Dobo-No-Entry.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> श्री त्रिकालदर्शी सेवा समिति द्वारा पांच से नौ फरवरी तक कपाली के डोबो में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के मद्देनजर पहले उक्त सड़क पर दोपहर 12 से शाम छह बजे तक नो इंट्री लगाया गया था. कथा सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. इस दौरान आवागमन की समस्या उत्पन्न होने का अंदेशा है. कथा सुनने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इस लिए उक्त सड़क पर बड़े मालवाहक व भारी वाहनों का परिचालन बंद किया गया है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/pradeep-and-hemant-stood-up-during-the-governors-address-and-said/">राज्यपाल

के अभिभाषण के बीच प्रदीप व हेमंत खड़े हुए, कहा- सरकार अच्छा काम कर रही थी तो इसे अपदस्थ क्यों किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही