Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईद को लेकर चौका थाना में हुई शांति समिति की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Chandil (Dilip Kumar) : मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार ईद को लेकर शुक्रवार को चाैका थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने की. मौके पर त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित लोगों ने पर्व के अलावा थाना क्षेत्र के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी बात की. मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में जब पुलिस कार्रवाई करती है तो इसकी सूचना कम से कम जन प्रतिनिधियों को दें. वहीं विश्व हिंदू परिषद के मिथिलेश महतो ने कहा कि बाहर आकर क्षेत्र में रहने वालों की पुलिस गहराई से जांच करें. क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ गई है इसे रोकने के लिए पुलिस को सकारात्मक पहल करने की जरूरत है. [caption id="attachment_615029" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-Shanti-Samiti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-villagers-submitted-memorandum-to-bdo-regarding-incomplete-water-tower/">बहरागोड़ा

: अधूरे पड़े जलमीनार को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

एंबुलेंस समस्या पर भी हुई चर्चा

इस अवसर पर चौका थाना क्षेत्र में एंबुलेंस की समस्या पर चर्चा की गई. कुछ माह पहले विधायक की ओर से चौका थाना को एक एंबुलेंस साैंपा गया था, जो फिलहाल खराब पड़ा है. ऐसे में दुर्घटना व अन्य जरूरत के समय एंबुलेंस नहीं मिल पाता है. भाजपा नेता आकाश महतो ने कहा कि चौका थाना क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है. दुर्घटना में घायल होने वालों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने में एंबुलेंस के बगैर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मौके पर जिला परिषद सदस्य ने अन्य पर्व-त्योहारों के अवसर पर भी शांति समिति की बैठक करने का सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-always-with-organization-in-choosing-between-organization-and-individual-sudivya-kumar-sonu/">गिरिडीह:

संस्था व व्यक्ति के बीच चयन में हमेशा संस्था के साथ: सूदिव्य कुमार सोनू

लोगों से मिले थाना प्रभारी

शांति समिति की बैठक के दौरान चौका थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप थाना क्षेत्र के लोगों से मिले और उनका परिचय जाना. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी लोगों की सहभागिता की जरूरत है. सभी के सहयोग से ही क्षेत्र में अमन-चैन स्थापित हो सकता है. थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि की जानकारी उन्हें दें, ताकि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित करने के साथ क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही