Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: बकरीद को लेकर ईचागढ़ थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Chandil (Dilip Kumar): ईचागढ़ थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद त्योहार को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी, थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, कई पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. मौके पर भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाने पर चर्चा की गई. शांति समिति के सदस्यों को बकरीद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई. बीडीओ और थाना प्रभारी ने बकरीद कमेटियों से भी सहयोग करने की अपील की. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-trial-of-junior-and-senior-category-for-district-football-league-on-10th/">चांडिल:

जिला फुटबॉल लीग के लिये जूनियर और सीनियर वर्ग का ट्रायल 10 को

हुड़दंगियों, शराबियों व भड़काऊ पोस्ट पर विशेष निगरानी 

पदाधिकारियों ने कहा कि बकरीद पर हुड़दंगियों, शराबियों व वाट्सएप में भड़काऊ व किसी संप्रदाय विशेष को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट पर विशेष निगरानी रखा जाएगा. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने वाले, हुड़दंगी व शराब पीकर हरकत करने वालों का सूचना पुलिस को दें, ताकि समय पर अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके. बैठक में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से भी एक-दूसरे का परिचय कराया गया. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-stop-cheating-the-displaced-by-making-a-gimmick-of-handing-over-the-memorandum-every-year-mla-ajsu-party/">चांडिल:

हर साल ज्ञापन सौंपने की नौटंकी कर विस्थापितों को ठगना बंद करें विधायक- आजसू पार्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही