Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : होली व शब-ए-बारात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Chandil (Dilip Kumar) : होली व शब-ए-बारात को लेकर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल, चौका, नीमडीह, ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पर्व-त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. चांडिल थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से होली व शब-ए-बारात शांतिपूर्वक मनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-demands-to-start-eklavya-vidyalaya-in-vidhansabha/">बहरागोड़ा

: विधानसभा में विधायक ने की एकलव्य विद्यालय शुरू करने की मांग

दो दिन नियमित हो पेयजल की आपूर्ति

लोगों ने पदाधिकारियों से होली के दिन नियमित पानी आपूर्ति कराने की मांग की. पदाधिकारियों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दो दिन नियमित पानी आपूर्ति करने का निर्देश दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि होली और अन्य पर्व त्योहारों में रात दस बजे के बाद तेज आवाज से डीजे नहीं बजाएं, ऐसा करते हुए पाए जाने पर डीजे को जब्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के अफवाह नहीं फैलाएं. इस अवसर पर चांडिल के प्रमुख अमला मुर्मू, चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार समेत चांडिल थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-national-science-week-organized-at-polytechnic-college/">पाकुड़

: पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह का आयोजन

नीमडीह, ईचागढ़ व चौका थाना में भी हुई बैठक

चांडिल के अलावा नीमडीह, ईचगढ़, तिरूलडीह व चौका थाना में भी शांति समिति की बैठक की गई. नीमडीह थाना में सभी पर्व-त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विचार-विमर्श किया गया. वहीं, तिरुलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी रितेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, उपप्रमुख मो. एकराम समेत शांति समिति के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. ईचागढ़ थाना में शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी द्वारा सदस्यों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों एवं प्रावधानों के संबंध में बताया गया. वहीं चौका थाना परिसर में भी होली व शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक में पर्व-त्योहारों को शांति पूर्वक संपन्न कराने पर सहमति जताई गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही