Search

 
 
 

चांडिल : राहगीरों के लिए चौका मोड़ में खुला प्याऊ, दो माह तक मिलेगा शीतल जल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका मोड़ में रविवार को भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया. प्याऊ का उद्घाटन चौका पंचायत के मुखिया कुनाराम माझी और वार्ड सदस्य रेणुका महतो व दमयंती महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर रवि ठाकुर ने वैदिक मंत्रों के साथ प्याऊ का पूजा-अर्चना किया. सेवानिवृत शिक्षक कृष्ण दास ने नारियल फोड़कर प्याऊ से जल वितरण कार्य का शुरू कराया. इस अवसर पर चौका मोड़ के दुकानदारों के अलावा आसपास के क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-marwari-womens-committee-inaugurated-pyau/">मनोहरपुर

: मारवाड़ी महिला समिति ने प्याऊ का किया शुभारम्भ

रोहिन पर्व तक मिलेगा पानी

चौका मोड़ में लगाए गए प्याऊ में ज्येष्ठ माह में मनाए जाने वाले राहिन पर्व तक राहगीरों को पानी मिलेगा. चौका मोड़ के कई दुकानदारों के अलावा गणमान्यों की ओर से प्याऊ का संचालन किया जाएगा. प्याऊ में लोगों को शीतल पेयजल के साथ चना और गुड़ भी मिलेगा. इसकी जानकारी देते हुए दुकानदार जगदीश गोराई ने बताया कि चौका मोड़ में गर्मी के मौसम में प्रतिवर्ष राहगीरों के लिए प्याऊ लगाया जाता है. प्याऊ में राहगीरों के बीच शीतल पेयजल के साथ चना व गुड़ का वितरण किया जाता है. चौका मोड़ स्थित ओवर ब्रिज के नीचे करीब दो माह तक प्याऊ का संचालन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही