Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डीएवीएम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा के कायल हुए लोग

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा स्थित डीएवीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो, अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो, भाजपा नेत्री सारथी महतो आदि उपस्थित थे. वार्षिक उत्सव के दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए. बच्चों ने अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से खूब तालियां बटोरी. छोटे-छोटे बच्चों के मनमोहक डांस देखकर उपस्थित लोग रोमांचित हुए. इस दौरान छात्राओं ने गीत भी गाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-protests-against-agriculture-bill-by-protesting-in-front-of-dc-office/">जमशेदपुर

: कृषि बिल का सिंहभूम चैंबर ने डीसी ऑफिस के समक्ष धरना देकर जताया विरोध

मुकाम हासिल करेगा स्कूल : एसडीएम

वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गौरांगकोचा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल आदिवासी बहुल क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. आगे चलकर यह स्कूल मुकाम हासिल करेेगा. यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चें पूरे क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे. छोटे-छोटे बच्चे जिस प्रकार अंग्रेजी भाषा को सरलता पूर्वक समझ रहे हैं और बोल रहे हैं, इससे साबित होता है कि स्कूल के शिक्षक व शिक्षका क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए वास्तव में मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे भी सुदूरवर्ती देहात क्षेत्र के किसान परिवार से हैं. उनके गांव तक जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं था. लेकिन लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल किया. एसडीएम ने बच्चों से लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने के लिए मेहनत करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-100-schemes-including-electricity-and-water-were-listed-in-the-gram-sabha/">घाटशिला

: ग्राम सभा में बिजली-पानी सहित 100 योजनाओं को किया गया सूचीबद्ध

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत

वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मनित किया. इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ भूषण चंद्र मुर्मू, प्रिंसिपल दीपा कुमारी बेसरा, उप प्राचार्य मनोरंजन महतो, शिक्षक रवि शंकर पुराण, डोना आदित्यदेव, प्रवीण कुमार दास, धीरज महतो, तपन कुमार गोप, संगीता मंडल, नीतू गोप, अष्टमी महतो, राज प्रमाणिक, छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और नजदीकी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही