Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुड़मी समाज के महामंथन में शामिल होंगे समाज के लोग

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित हुलहुली टांइड़ में ऐतिहासिक कुड़माली जिआउ महाजुड़आही यानि महाजुटान होगा. कार्यक्रम में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम, बांग्लादेश एवं अन्य राज्यों के लोग शामिल होंगे. 8, 9 और 10 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं. महामंथन में चांडिल क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल होंगे. इस विषय पर मंगलवार को आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में चांडिल स्थित कदमडीह में बैठक हुई. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-doctor-kidnapped-road-blocked-in-protest-against-the-incident/">हुसैनाबाद

: डॉक्टर का अपहरण, घटना के विरोध में सड़क जाम
बैठक में मुख्य अतिथि आदिवासी कुड़मी समाज के मुलखुंटि मुलमान्ता (मुख्य संयोजक) अजीत प्रसाद महतो उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने कहा कि हुलहुली टांइड़ में कुड़मी समाज के तीन दिनों तक चलने वाले महामंथन के बाद महाआंदोलन की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही वादा खिलाफी कर रहे हैं. रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन को इसलिए 5 दिनों के बाद स्थगित क्या गया था क्योंकि दोनों सरकारों ने 3 महीनों के अंदर तीनों मांगें पूरी करने की बात कही थी. लेकिन यह कोरा आश्वासन बनकर ही रह गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-1229-youth-got-appointment-letters-in-the-employment-fair/">गिरिडीह

: रोजगार मेले में 1229 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

सामूहिक मंथन जरूरी

बैठक में उन्होंने कहा कि समाज के मुख्य तीन मांगों को हासिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर गहन चर्चा करने की जरूरत है. इनमें पहला कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में यथाशीघ्र शामिल करने , दूसरा कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और तीसरा सारना धर्म कोड लागू करने की मांग शामिल है. उन्होंने कहा कि महाजुटान में हितमितान सह कुड़मी नामधारी सभी संगठनों के नेतृत्व, समर्थक और सभी विधायक, सांसद, मंत्री सहित राजनीतिक दलों के नेताओं को मंथन के लिए आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-1229-youth-got-appointment-letters-in-the-employment-fair/">गिरिडीह

: रोजगार मेले में 1229 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
बैठक में आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार महतो, सरायकेला जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो, अशोक पुनअरिआर, गुणधाम मुतरुआर, जयचांद बांसरिआर, कलेश्वर कड़इआर, रमेशचंद्र काड़ुआर, राजकिशोर, शीतल पुनअरिआर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-posted-on-x-and-termed-modi-government-as-the-enemy-of-the-countrys-future/">राहुल

गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को देश के भविष्य का शत्रु करार दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही