Search

 
 
 

चांडिल : जयंती पर शहीद रघुनाथ सिंह को लोगों ने किया नमन

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के रूदिया (चालकबेड़ा) में चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ सिंह के 229वीं जयंती मनाई गई. मौके पर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा संगठन के अध्यक्ष रवींद्र सरदार के नेतृत्व में गांव के लाया द्वारा पूजा-अर्चना किया गया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर अंग्रेजों के विरुद्ध रघुनाथ सिंह द्वारा किए गए विद्रोहों को याद किया गया. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-and-bjp-are-working-to-destroy-democracy-congress/">मोदी

और भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं : कांग्रेस
मुख्य रूप से उपस्थित सुधीर किस्कू ने कहा कि हमारे पूर्वज बाहरियों के गलत नीतियों पर हमेशा मुहतोड़ जवाब देते आए हैं, अब हमें भी उनके नक्शे कदमों पर चलने की आवश्यकता है. अन्यथा अभी आदिवासी-मूलवासियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. कार्यक्रम में लाया घासीराम सिंह सरदार, मानिक सरदार, जयनाथ सरदार, डोमन बास्के, भीष्मदेव सिंह मुंडा, चंदन सिंह मुंडा, पशुपति सिंह सरदार, हाड़ीराम सिंह सरदार, कालीपद सिंह सरदार, श्याम सिंह सरदार समेत गांव के महिला-पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही