Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : करण के हत्यारे को फांसी देने की मांग लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, थाने का घेराव

Advertisement
Advertisement
मृतक की मां ने कहा मेरे बेटे को न्याय दो Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्ष्त्र के रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय छात्र करण महतो की हत्या का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग पर रविवार की देर शाम थाना का घेराव किया. इसके पूर्व बड़ी संख्या में लोग रावताड़ा गांव से कैंडल मार्च निकालकर चांडिल बाजार तक पहुंचे. इसके बाद सभी चांडिल थाना के गेट तक गए और न्याय दिलाने की मांग पर गेट के सामने मुख्य सड़क पर बैठ गए. हाथों में तख्तियां लिए कैंडल मार्च में शामिल लोग प्रशासन से दोषियों को फांसी की सजा देने की गुहार लगा रहे थे. इस दौरान लोग करण को न्याय देने को लेकर नारा बुलंद कर रहे थे. कैंडल मार्च में मृतक की मां भी शामिल थी जो नाम आंखों से अपने बेटे को इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रही थी. घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार कार्रवाई और किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त देखा गया. देर शाम को थाना गेट जाम करने के दौरान एनएच 32 पर आवागमन बाधित हो गया. समाचार लिखे जाने तक थाना का गेट जाम था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-holds-crime-meeting-strict-action-will-be-taken-against-criminals/">रांची

एसएसपी ने की क्राइम मीटिंगः अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

एनएच 32 पर मिली थी युवक की लहूलुहान लाश

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह के समीप बीते छह मार्च की भोर को रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय करण महतो नामक युवक की लाश मिली थी. उस वक्त संभावना जताई जा रही थी कि उसकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई है, लेकिन मृतक के परिजन इसे संदिग्ध बता रहे थे. मृतक के परिजन पुलिस से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक की लाश मिली है उससे कुछ दूर खेत के अंदर खून के धब्बे भी मिले हैं. मृतक के परिजन इसे दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हत्या बता रहे हैं. इसी मामले पर रविवार की शाम बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालकर थाना का मुख्य गेट के समक्ष बैठ गए. कैंडल मार्च में शामिल लोग हत्या में संलिप्त दोषियों पर कठोर से कठोर करवाई की मांग कर रहे थे. विदित हो कि जिस दिन सड़क पर कारण महतो की लाश मिली थी, उसी दिन उसकी इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही