Search

 
 
 

चांडिल : मुस्लिम समुदाय का जाति प्रामाणपत्र नहीं बनने से लोग परेशान, मंत्री को सौपा ज्ञापन

 
Chandil (Dilip Kumar) : खतियान में मुसलमान जाति दर्ज रहने के कारण मुस्लिम समुदाय का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. इसके कारण मुस्लिम समुदाय के लोग खासे परेशान है. जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. इस समस्या को दूर करने को लेकर शुक्रवार को तिरुलडीह निवासी गुलाम रब्बानी एवं उलसेन अंसारी के नेतृत्व में दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन तथा पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-after-the-rise-in-water-level-six-gates-of-the-dam-were-opened-one-meter-each/">चांडिल

: जलस्तर बढ़ने के बाद डैम के छह फाटक एक-एक मीटर खोले गए

तकनीकी त्रुटियों को दूर करने की मांग

मंत्री के रांची स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान उन्हें इस संबंध में हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में सभी तरह के तकनीकी त्रुटियों को दूर करते हुए मुसलमान जाति का भी जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई. जिसपर मंत्री हफीजुल हसन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक अनुशंसा पत्र भेजा. मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मंत्री ने तकनीकी त्रुटियों को दूर करने हुए जिनका खतियान में जाति मुसलमान दर्ज है, उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए समुचित कार्रवाई करने का मांग किया है. साथ ही मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस संबंध में कार्मिक विभाग को दिशा-निर्देश दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे गंभीरता से इस समस्या को दूर करने का काम करेंगे. जिससे किसी को भी परेशानी नहीं हो. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-self-in-sadar-bazar-vinod-biharis-birthday-celebrated/">चाईबासा

: सदर बाजार में स्व. विनोद बिहारी का मनाया गया जन्मदिन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही