Search

चांडिल : मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में दिखा सरकार के प्रति लोगों का आक्रोश

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले 60/40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता व मंत्री चंपई सोरेन का पुतला फूंका गया. इसके पूर्व सभी का नीमडीह मोड़ से शवयात्रा निकाली गई और रघुनाथपुर मोड़ में पुतला दहन किया गया. शवयात्रा में आंदोलनकारियों ने 60/40 नियोजन नीति नहीं चलेगी, मुख्यमंत्री होश में आओ, झारखंड सरकार हाय-हाय आदि नारे लगाए. मौके पर कहा गया कि अगर हेमंत सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति और 90/10 का नियोजन नीति लागू नहीं करती है तो 2024 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा. इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र, छात्राएं व महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-looted-explosives-likely-to-be-hidden-in-forests-of-kolhan-reserve-forest-area/">किरीबुरू

: लूटे गये विस्फोटक कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगलों में छिपाए जाने की संभावना

बेबी महतो ने भरी हुंकार

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेबी महतो ने कहा कि कहते हैं कि पुलिस जनता की रक्षक है, लेकिन पुलिस वाले जनता के नहीं बल्कि सरकार के रक्षक है. जनता की रक्षक होती तो विधानसभा घेराव के दिन झारखंडी बच्चों को बेरहमी से नहीं पीटती, हाथ नहीं तोड़ती. बेबी महतो ने कहा कि बिहार से आकर बन्ना गुप्ता झारखंड में राज चलाना चाहते हैं, उनका झारखंडी विरोधी नीति नहीं चलने दिया जाएगा. सरकार अगर हथियार उठाकर जनता को दबाने का काम करेगी तो विद्यार्थी भी कलम छोड़कर तीर धनुष उठाएंगे. 60/40 नियोजन नीति लागू किया गया तो यहां के मूल निवासियों का पहचान ही मिट जाएगा. उन्होंने कहा कि सब राज्य का अपना स्थानीय नीति, नियोजन नीति है तो झारखंड में क्यों नहीं है. झारखंड क्या बाबा का ढाबा है जो दूसरे प्रदेश से आकर लोग यहां स्थानीय बन जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp