Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जन आंदोलन ही होगा ज्वलंत समस्याओं का समाधान : अनंत

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल चौक बाजार में बुधवार को ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. मोर्चा के चांडिल सचिव अनंत कुमार महतो ने कहा कि पिछले कई महीनों से चांडिल स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने, लोकल ट्रेनों में भाड़ा वृद्धि वापस लेने, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई आदि मांगों को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है. इसी आंदोलन के दबाव में ही 27 अप्रैल से टाटा-छपरा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस व टाटा गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव चांडिल स्टेशन दिया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले एक एक्स्प्रेस ट्रेन हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू किया जा चुका है. इससे साबित होता है कि जनजीवन के ज्वलंत समस्याओं का एकमात्र समाधान जन आंदोलन ही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-protest-against-the-closure-of-27-ultrasound-centers-the-ultrasound-centers-of-the-district-will-remain-closed-on-27/">जमशेदपुर

: 27 अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद किए जाने के विरोध में जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटर 27 को रहेंगे बंद

इन मांगों को लेकर जारी रहेगा आंदोलन

चांडिल स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, पैसेंजर ट्रेनों से एक्सप्रेस का भाड़ा वसूलना बंद करने और चांडिल स्टेशन को प्रदूषण मुक्त करने की मांग पर ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा. ट्रेन ठहराव की मांग को पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन व इस आंदोलन में सहयोग देने वाले सभी आम जनता का आभार जताया है. नुक्कड़ सभा में ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा के आशुदेव महतो, विशेश्वर महतो, भुजंगो मछुआ, हाराधन महतो, युधिष्ठिर प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक समेत अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही