Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गुडमा के समीप बुधवार की सुबह मछली लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. सड़क पर वैन के पलटने के बाद चारों ओर मछलियां बिखर गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पलटी वाहन को जेसीबी के सहारे सीधा करवाया. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप वैन मछली लेकर जमशेदपुर की ओर से रांची जा रहा था. इसी दौरान घना कोहरा रहने के कारण चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-are-fed-up-with-jharkhand-government-looking-at-bjp-as-an-alternative-mp-aditya-sahu/">किरीबुरू
: झारखंड सरकार से जनता त्रस्त, भाजपा को देख रही विकल्प के रूप में : सांसद आदित्य साहू
: झारखंड सरकार से जनता त्रस्त, भाजपा को देख रही विकल्प के रूप में : सांसद आदित्य साहू
Leave a Comment