Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चौका थाना क्षेत्र के चौका ओवरब्रिज पर चावलीबासा की ओर रविवार की शाम अनियंत्रित होकर मछली लदा पिकअप वैन पलट गया. पिकअप वैन बहरागोड़ा से मांगुर मछली लेकर रांची जा रहा था. पिकअप वैन के चालक रामराय हांसदा ने बताया कि ओवरब्रिज से उतरने के दौरान ब्रेक मारने पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन पर उसके साथ सह चालक मानिक नायक भी था. बीच सड़क पर वाहन पलटने से सड़क जाम हो गया. सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वाहन के पलटने के बाद सड़क पर जिंदा मांगुर मछलियां चारों और फैल गईं. सड़क पर आने-जाने वालों के अलावा स्थानीय लोग मछली लेकर भागने लगे. [caption id="attachment_347679" align="aligncenter" width="350"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chandil-mangur-4-350x350.jpg"
alt="" width="350" height="350" /> सड़क पर बिखरी मांगुर मछलियों को उठाते लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-congratulations-to-the-meritorious-students-by-organizing-a-function-at-saraswati-shishu-mandir-high-school/">सरायकेला
: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों का हुआ अभिनंदन [caption id="attachment_347685" align="aligncenter" width="350"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chandil-mangur-3-350x350.jpg"
alt="" width="350" height="350" /> पलटे पिकअप वैन को धक्का देकर किनारे करते स्थानीय लोग.[/caption] सड़क पर वाहन पलटने की सूचना पाकर चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने लोगों को मछली ले जाने से रोका और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को लाेगों के सहयोग से एक किनारे किया. इसके बाद एक-एक कर वाहनों को पार कराया गया. इसके पूर्व चौका थाना के सामने पुलिस ने फोरलेन सड़क के एक ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया था. इसी बीच रांची से मछली खाली कर लौट रहा दूसरा पिकअप वैन दुर्घटनास्थल पर पहुंचा और सड़क पर बिखरी मछलियों को लोड करना शुरू किया. [caption id="attachment_347689" align="aligncenter" width="350"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chandil-Mangur-2-350x350.jpg"
alt="" width="350" height="350" /> सड़क पर जाम लगने की वजह से खड़े वाहन.[/caption] [wpse_comments_template]
alt="" width="350" height="350" /> सड़क पर बिखरी मांगुर मछलियों को उठाते लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-congratulations-to-the-meritorious-students-by-organizing-a-function-at-saraswati-shishu-mandir-high-school/">सरायकेला
: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों का हुआ अभिनंदन [caption id="attachment_347685" align="aligncenter" width="350"]
alt="" width="350" height="350" /> पलटे पिकअप वैन को धक्का देकर किनारे करते स्थानीय लोग.[/caption] सड़क पर वाहन पलटने की सूचना पाकर चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने लोगों को मछली ले जाने से रोका और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को लाेगों के सहयोग से एक किनारे किया. इसके बाद एक-एक कर वाहनों को पार कराया गया. इसके पूर्व चौका थाना के सामने पुलिस ने फोरलेन सड़क के एक ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया था. इसी बीच रांची से मछली खाली कर लौट रहा दूसरा पिकअप वैन दुर्घटनास्थल पर पहुंचा और सड़क पर बिखरी मछलियों को लोड करना शुरू किया. [caption id="attachment_347689" align="aligncenter" width="350"]
alt="" width="350" height="350" /> सड़क पर जाम लगने की वजह से खड़े वाहन.[/caption] [wpse_comments_template]
Leave a Comment