Search

 
 
 

चांडिल : सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर चांडिल थाना अंतर्गत रामगढ़ के समीप गुरुवार की देर रात एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. सूत्रों के अनुसार घटना करीब रात 2:30 बजे की है. वहीं, सड़क के बीचो-बीच पिकअप वैन के पलटने से सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई. हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वाहन के चालक और सह चालक सुरक्षित हैं. उक्त वाहन पर पत्तल लोड़ था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-george-ranjit-headmaster-of-irbain-school-and-teacher-marbin-returned-from-leh-after-traveling/">घाटशिला

: इरबाईन स्कूल के प्रधानाध्यापक जॉर्ज रंजीत व शिक्षक मरबिन लेह से सफर तय कर लौटे

चालक की आंख लगने से डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया था वाहन

विदित हो कि जमशेदपुर की ओर से रांची की और पत्तल लेकर जा रही पिकअप वैन के चालक की आंख लग गई थी, जिससे वाहन फोरलेन सड़क के बीच बने डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया था. करीब 100 मीटर तक वाहन का एक चक्का डिवाइडर के ऊपर और एक सड़क पर चल रहा था. डिवाइडर से उतारने के क्रम में वाहन चालक के नियंत्रण से निकल गया. इसके बाद वाहन बीच सड़क पर ही अनियंत्रित होकर पलट गया. वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर बिखरे बोरा में रखे पत्तलों को समेट कर एक जगह रख दिया. इसके बाद धकेल कर वाहन को एक किनारे लगाया गया, बाद में हाइड्रा की मदद से वाहन को सड़क के किनारे किया गया. इसे भी पढ़ें : गिरीडीह">https://lagatar.in/giridih-police-arrested-naxalite-mizalaya-ansari-many-important-information-found-during-interrogation/">गिरीडीह

: नक्सली मिजालय अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान मिली कई अहम जानकारियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही