: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ ने किया पौधरोपण
कॉलेज में किया गया पौधरोपण
[caption id="attachment_659284" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कॉलेज में पौधरोपण करते शिक्षक व विद्यार्थी.[/caption] विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेके सिंह के निगरानी में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. मौके पर प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण के बिना जीवों की तरक्की नहीं हो सकती है. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चांडिल प्रखंड की प्रमुख अमला मुर्मू ने भी पौधा लगाया. पौधा लगाने के बाद उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण ही गर्मी में गर्मी नहीं और बरसात में बारिश नहीं हो रही है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment