Search

 
 
 

चांडिल : अमृत वाटिका कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे अमृत वाटिका कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों में पौधरोपण किया जा रहा है. इसके तहत सोमवार को चांडिल प्रखंड के तामुलिया पंचायत अंतर्गत पुडीसिली मोड़ के पास स्थित तालाब में पौधरोपण किया गया. पंचायत की मुखिया रतनीबाला सिंह और पंचायत समिति सदस्य चिंतामणि माहली के नेतृत्व में तालाब के किनारे 25 पौधे लगाये गये. तालाब किनारे कुल 75 पौधे लगाये जाएंगे. सोमवार को लगाए गए पौधा में फलदार के अलावा छायादार पौधा शामिल हैं. यहां केला का भी पौधा लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-competition-on-the-occasion-of-anti-ragging-week-in-pk-rai-college/">धनबाद:

 पी के राय कॉलेज में एंटी रैगिंग सप्ताह के अवसर पर हुई प्रतियोगिता

पर्यावरण संतुलन बना रहे इसलिए करें पौधारोपण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chandil-Plant-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तामुलिया पंचायत की मुखिया रतनी बाला सिंह ने मौके पर कहा कि क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बना रहे, लोगों को शुद्ध वातावरण में शुद्ध हवा मिले, आने वाली पीढ़ी को हर मौसम में मौसमी फल मिले इसके लिए सभी को पौधा रोपण करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस मुहिम पर साकार रूप देकर पूरे पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा रखना सभी की जिम्मेदारी है. पौधारोपण करने के दौरान क्षेत्र के वार्ड सदस्य के अलावा पूर्व मुखिया हरेन सिंहपुडिसिली के ग्राम प्रधान लोबिन सिंह सरदार, गौरी के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह सरदार, स्वयं सेवक फणि भूषण महतो समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही