Search

 
 
 

Chandil : नीमडीह प्रखंड के खिलाड़ियों ने जीते दो गोल्ड,  दो सिल्वर व एक ब्रॉन्ज

 
Dilip Kumar
Chandil (Saraikela-Kharsawan) : पांचवी नेशनल शोरिन रियु ओपन कराटे प्रतियोगिता में नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. जमशेदपुर के मानगो मून सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में नीमडीह प्रखंड के खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक अपने नाम किया. इनमें दो प्रतिभागी ने गोल्ड, दो ने सिल्वर और एक ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है.

झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार व ओडिशा के 250 प्रतिभागी शामिल

प्रतियोगिता में नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी राम गोप ने गोल्ड, सीमा गांव के निवासी सुमन प्रमाणिक ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता है. वहीं बुरुडीह निवासी राजकुमार टुडू ने सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीता है. प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार व ओडिशा के कुल 250 प्रतिभागी शामिल हुए.

संतुलित मन और शरीर का विकास करना उद्देश्य

उक्त प्रतियोगिता में तीनों प्रतिभागी कायो आशिकान कराटे डो के मुख्य निदेशक गोपाल कृष्ण बनर्जी व प्रशिक्षक पशुपति महतो के मार्गदर्शन में शामिल हुए. गोपाल कृष्ण बनर्जी ने कहा कि पारंपरिक कराटे का उद्देश्य लड़ाई की तकनीकों में प्रशिक्षण के माध्यम से संतुलित मन और शरीर का विकास करना है. इसे भी पढ़ें : इंसानों">https://lagatar.in/animals-are-better-than-humans-whose-every-need-is-fulfilled-the-poor-are-forced-to-spend-the-night-without-a-blanket-in-the-harsh-winter/">इंसानों

से अच्छे जानवर, जिनकी हर जरूरत की जाती है पूरी… गरीब कड़कड़ाती सर्दी में बिना कंबल रात गुजारने को विवश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही