Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कार से पर्स चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, सामान बरामद

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा काली मंदिर के पास कार से पर्स चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने चाेरी के सामान के साथ पकड़ लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम मो. सद्दाम उर्फ लेफ्टी बताया है. वह ताजनगर कपाली निवासी मो. सहजाद का बेटा है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार को जेल भेज दिया. इसकी जानकारी चांडिल के पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो ने दी. चांडिल थाना में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के डिमना रोड मानगो ओल्ड सुभाष काॅलोनी लाइन नंबर तीन के रहने वाले रविषेक कुमार पूरे परिवार के साथ पूजा करने फदलोगोड़ा काली मंदिर पहुंचे थे. पूजा करने मंदिर के अंदर जाने के बाद मौका देखकर चोर उनकी कार में रखा महिला का पर्स ले भागा. लौटने पर उन्हें कार से बैग नहीं मिला. आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chandil-Chor-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-damodar-festival-on-may-30-meeting-held-for-preparation/">बेरमो

: 30 मई को दामोदर महोत्सव, तैयारी को लेकर हुई बैठक

थाना में दी थी लिखित सूचना

कार से बैग चोरी होने के बाद रविषेक कुमार ने चांडिल थाना में लिखित सूचना देकर बैग चोरी होने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि लेडिस पर्स में सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासबुक व नकद 13 हजार रुपये थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मोबाइल का लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को पकड़ लिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पर्स से उसने रुपये व मोबाइल निकाल लिया था. इसके बाद पर्स को फेंक दिया था. पर्स में आभूषण होने की जानकारी उसे नहीं थी. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पर्स बरामद कर लिया है. इसके साथ ही चोरी गया मोबाइल, नकद चार हजार रुपये भी बरामद किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही