Search

 
 
 

Chandil : कपाली में पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी की पुलिस ने अंसार नगर में छापामारी कर एक मकान से लोडेड देसी पिस्तौल बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कपाली ओपी अंतर्गत अंसार नगर, डैमडुबी में एक व्यक्ति के घर में हथियार है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई. वहीं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई. इस क्रम में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापामारी की. छापामारी के क्रम में पुलिस ने हांसाडुंगरी, फातिमा मस्जिद के पास रहने वाले 23 वर्षीय शेख समीर उर्फ शेख सदाय की निशानदेही पर अंसार नगर, डैमडुबी निवासी 35 वर्षीय अरबाज अंसारी के घर से एक लोडेड अवैध देसी पिस्टल बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़:">https://lagatar.in/ceo-inspected-the-training/">रामगढ़:

मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का CEO ने किया निरीक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Chandil-Dharay-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैगजीन उतार कर देखने पर दो राउंड जिंदा गोली और एक जियो कंपनी का की-पैड मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हांसाडुंगरी निवासी अफाक को भी गिरफ्तार किया. इस संबंध में कपाली ओपी में सअनि मो वसीर खान के बयान पर मामला दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, पुअनि कौशल कुमार, सअनि मो बसीर खान और कपाली ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही