Search

 
 
 

चांडिल : चार शराब भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त, 35 लीटर शराब जब्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर चांडिल थाना की पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. दलमा पहाड़ की तराई वाले जंगल झाड़ी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना क्षेत्र के भादूडीह के समीप खोखरोडीह में एक साथ संचालित चार महुआ शराब भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. अभियान के दौरान पुलिस को 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर लिया. वहीं करीब 800 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया. इस दौरान सभी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने शराब बनाने के उपयोग होने वाले सामानों को भी जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-laid-the-foundation-stone-of-the-new-district-police-headquarters-building/">जमशेदपुर

: एसएसपी ने रखी नए जिला पुलिस मुख्यालय भवन की आधारशिला

गैरकानूनी कार्यो की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील

थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में चलाये गए अभियान के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए. शराब भट्टी का संचालन कौन करता था, इसकी सप्लाई कहां की जाती थी, पुलिस इसका अनुसंधान कर रही है. उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लगातार अभियान चलाया जाएगा. थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है की अवैध शराब भट्ठी के अलावा गैरकानूनी कार्यो की जानकारी पुलिस तक पहुंचाए, पुलिस सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही