Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जुगिलोंग में पुलिस ने ध्वस्त किया अवैध महुआ शराब भट्ठी

Chandil (Dilip Kumar) : नशा के अवैध कारोबार के खिलाफ नीमडीह थाना की पुलिस एक्शन मोड में है. रविवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद निमृत थाना की पुलिस ने अवैध शराब भट्टी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से महुआ शराब चुलाई करने वाले एक भट्टी को ध्वस्त कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नीमडीह थाना अंतर्गत जुगिलोंग गांव के बाहर जंगल में अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया. छापामारी अभियान के दौरान पुलिस बल को देखते ही शराब चुलाई कर रहे लोग जंगल की ओर भाग गए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-eye-check-up-camp-organized-in-dhyan-foundations-gaushala/">चाकुलिया

: ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में नेत्र जांच शिविर आयोजित

आठ सौ किलो जावा किया नष्ट 

छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस टीम ने करीब 800 किलोग्राम जावा महुआ एवं शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया. इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब चुलाई और व्यापार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही