Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पुलिस ने अभियान चलाकर 18 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना की पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर कांकेबेड़ा व धादकीडीह गांव के आस-पास जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से की गई अफीम की फसल को नष्ट किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन गांवों में जंगल क्षेत्र में चोरी-छिपे अफीम की खेती की गई है. सूचना के सत्यापन के बाद अभियान चलाकर पुलिस ने अवैध रूप से की गई अफीम की खेती को नष्ट किया. चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे. इस दौरान करीब 18 एकड़ में की गई अफीम की खेती को नष्ट किया गया. इसे भी पढ़े : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-the-administrative-team-reached-dampabeda-on-the-second-day-also-the-camp-will-be-organized-on-february-8/">डुमरिया

 : दूसरे दिन भी प्रशासनिक टीम पहुंची दांपाबेड़ा, 8 फरवरी को आयोजित होगा शिविर

ईचागढ़ में 12 एकड़ में नष्ट की जा चुकी है फसल

ईचागढ़ की पुलिस ने चार फरवरी को अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों में सीतानाला के समीप जंगल क्षेत्र में कुल 12 एकड़ में लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट किया गया था. इसके पूर्व 28 जनवरी को भी पुलिस ने बोड़ा गांव में अभियान चलाकर तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया था.

अफीम की खेती खुद नष्ट करने की अपील

क्षेत्र को नशे की गिरफ्त में आने से रोकने के लिए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने वैसे किसानों से अपील की है कि जिन्होंने अफीम का खेती किया है वे यथाशीघ्र उसे नष्ट कर लें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आगे भी अफीम की खेती पाए जाने पर उसे नष्ट किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही