Search

 
 
 

Chandil : पुलिस ने 14.4 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की

 
Dilip Kumar Chandil : सरायकेला खरसावां जिले के एसपी के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान करीब 14.4 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया. चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में चौका थाना प्रभारी, एसएसबी 26 बटालियन के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट व पुलिसकर्मियों ने चौक थाना क्षेत्र के मुटुदा गांव में करीब 9 एकड़ में लगी अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट कर दिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे से क्षेत्र में हो रही अफीम की खेती की निगरानी की व सर्च अभियान चलाया. इधर, ईचागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के चिमटिया गांव में करीब 1.5 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया. वहीं, कुचाई थाना क्षेत्र के दआमआदईरई गांव में करीब 3.90 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया. ज्ञात हो कि सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस साल अब तक करीब 583 एकड़ में लगी  अफीम की खेती की जा चुकी है. यह भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/presidents-rule-imposed-in-manipur-notification-issued/">मणिपुर

में राष्ट्रपति शासन लगाया गया, अधिसूचना जारी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही