Search

 
 
 

Chandil : पांच एकड़ जमीन पर की गई अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने मादक पदार्थ की खेती के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पहले चरण में जगह जगह जागरुकता अभियान चला कर लोगों को इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई. इसके बाद मंगलवार से अवैध रूप से की गई अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान शुरू किया गया.

जंगल में अवैध रूप से की गई थी अफीम की खेती

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र में अफीम की खेती को नष्ट किया गया. चौका थाना की पुलिस और एसएसबी मतकमडीह के कंपनी कमांडर एवं उनकी टीम के साथ मिलकर चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटीउली और लपाईबेड़ा गांव के बीच जंगल में अवैध रूप से करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई पोस्ता/अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया.

संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी को रोकने के लिए की गई. इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अवैध खेती और मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-attack-on-congress-said-constitution-is-not-a-matter-of-waving-the-but-of-faith-they-roam-around-with-evm-when-they-lose/">अमित

शाह का कांग्रेस पर हमला, संविधान लहराने का नहीं, विश्वास का विषय है… वे हारने पर ईवीएम लेकर घूमते हैं…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही