Search

 
 
 

चांडिल : सड़क पर बाइक से स्टंट दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, वसूला जुर्माना

 
Chandil (Dilip Kumar) : राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रैश ड्राइविंग करने और सड़क पर बाइक से स्टंट दिखाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने अभियान चलाया. चांडिल थाना और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान स्टंटबाजों से जुर्माना भी वसूला गया. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि आए दिन उन्हें सूचना मिल रही थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक से युवक स्टंट दिखाते हैं. जिससे आवागमन करने वाले परेशान रहते हैं. इसके साथ ही सूचना मिलती रही थी कि सड़क पर काफी तेज गति से लोग बाइक और कार चलाते हैं. बार-बार मिले सूचना के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर इसकी पड़ताल की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-criminals-planning-robbery-arrested-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार चलाया जाएगा अभियान

[caption id="attachment_740040" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chandil-Stunt-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाइक सवार से जुर्माना वसूलती पुलिस.[/caption] चांडिल गोलचक्कर में ट्रैफिक पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान स्टंटबाजों और रैश ड्राइविंग करने वालों से जुर्माना वसूला गया. इसके साथ ही बाइक से चलने वाले लोगों को हेलमेट पहनना व वाहन के कागजात अपने साथ रखने और कार से चलने वालों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सड़क पर आवागमन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सड़क पर लगातार अभियान चलाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही