Search

 
 
 

Chandil : पुलिस ने चांडिल व ईचागढ़ में चलाया जागरुकता अभियान

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर बुधवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जागरुकता अभियान चलाया गया.

डायल 112 और सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया

जिले के परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को महिला थाना प्रभारी और चांडिल थाना प्रभारी की उपस्थिति में चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया गया. इसके तहत कॉलेज में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा की जानकारी देते हुए इसके कानूनी पहलुओं से अवगत कराया गया. मौके पर विद्यार्थियों को इससे बचाव के उपाय भी बताए गए. वहीं डायल 112 और सड़क सुरक्षा के संबंध में भी जागरूक किया गया.

सात एकड़ में लगी अफीम की खेती किया नष्ट

इसके तहत ईचागढ़ थाना अंतर्गत रुगड़ी बाजार में ईचागढ़ थाना की पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर लोगों को जागरुक किया गया. अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. इसके अलावा ईचागढ़ थाना की पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में चोगाटांड गांव में करीब 07 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया. सरायकेला-खरसावां जिला में इस वर्ष अबतक लगभग 123.78 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया है. इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ">https://lagatar.in/babulal-marandi-expressed-grief-over-the-demise-of-senior-journalist-rana-gautam/">वरिष्ठ

पत्रकार राणा गौतम के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही