Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दो लाख के इनामी नक्सली के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

Chandil (Dilip Kumar) : फरार चल रहे दो लाख के ईनामी नक्सली सागर सिंह सरदार के घर पर गुरुवार को खरसावां, बोड़ाम और एमजीएम पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया. गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना की पुलिस के सहयोग से तीनों थाना की पुलिस नक्सली सागर सिंह सरदार के पैतृक घर नीमडीह के टेंगाडीह टोला बेनाडीह में पहुंची और कोर्ट से जारी इश्तेहार को चस्पा किया. इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी भी दी. इसके पूर्व तीनों थाना की पुलिस नीमडीह थाना पहुंची, जहां से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नक्सली के घर पहुंच कार्रवाई पूरी की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/girls-unit-of-nss-opened-in-ghatsila-college-prof-archana-surin-became-officer/">घाटशिला

कॉलेज में खुला एनएसएस का गर्ल्स यूनिट, प्रो अर्चना सुरीन बनीं अधिकारी

2008 में नक्सली दस्ता में शामिल हुआ था सागर

नीमडीह थाना क्षेत्र के टेंगाडीह टोला बेनाडीह के रहने वाले सागर सिंह सरदार वर्ष 2008 में नक्सली दस्ता में शामिल हुआ था. इसके बाद से वह घर लौटकर नहीं आया. सागर सिंह सरदार के खिलाफ नीमडीह के अलावा चांडिल, चौका, कांड्रा, खरसावां, कुचाई, बोड़ाम, एमजीएम, पटमदा समेत कई थाना में मामला दर्ज है. इसके साथ ही झारखंड व बंगाल के कई अन्य थानों में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है. कई बड़ी घटनाओं में नाम आने के बाद से वह चर्चा में आया था. पुलिस सागर पर दो लाख का ईनाम रखकर, उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. पुलिस ने नक्सली सागर सिंह सरदार को आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौट आने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही