Search

 
 
 

चांडिल : अवैध बालू ले जा रहे दो हाइवा को पुलिस ने किया जब्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना की पुलिस ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो हाइवा को जब्त किया है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने कहा कि सोमवार की अहले सुबह एनएच 33 पर जांच के क्रम में बालू लदे दो हाइवा को रोका गया था. हाइवा का चालक से बालू का चालान मांगे जाने पर चालक चालान नहीं दिखा सका. इतने में हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस दोनों हाइवा को जब्त कर थाना ले गई. उन्होंने बताया कि इसकी लिखित सूचना चांडिल के अंचल अधिकारी को दी जाएगी. इसके बाद अवैध रूप से बालू का परिवहन करने के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-malicious-attempt-to-tarnish-the-image-of-banna-gupta-agarwal-sammelan/">जमशेदपुर

: बन्ना गुप्ता की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास- अग्रवाल सम्मेलन

नहीं थम रही तस्करी

विभिन्न मंचों से बार-बार आवाज उठाए जाने के बाद भी बालू का गैरकानूनी कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शाम ढलते ही बालू लदे हाइवा सड़कों पर कतारबद्ध देखे जा सकते हैं. नदी घाट के आसपास और बालू एकत्रित कर रखे गए स्थानों पर तो वाहनों का मेला लगा रहता है. आम लोगों के अलावा जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद भी बालू की तस्करी नहीं रूक रही है. चौका थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी द्वारा सड़क पर विशेष चौकसी बरते जाने के साथ ही अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो हाइवा को जब्त किया गया. वैसे जिले के उपायुक्त ने चौका थाना के चावलीबासा के पास चेकनाका लगाकर बालू के अवैध कारोबार की जांच करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-bagbeda-a-person-was-attacked-with-a-chapada-injured/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में एक व्यक्ति पर चापड़ से हमला, घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही