Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अवैध रूप से बालू ले जाते दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)सरायकेला-खरसावां जिले के नए पुलिस अधीक्षक के योगदान देने के बाद से ही जिला पुलिस अधिक सतर्क होकर काम कर रही है. पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण कर और रात को दौरा कर पुलिस की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. ऐसे में पुलिस भी अधिक सक्रिय होकर काम करने लगी है. पुलिस जगह-जगह एंटी क्राइम जांच अभियान और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गश्ती कर रही है. इसी क्रम में चौका थाना की पुलिस ने अवैध रूप से बालू ले जाते दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. दोनों ट्रैक्टर के चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गए. इसे भी पढ़ें : क्लास">https://lagatar.in/jharkhand-will-fall-behind-in-the-medical-field-due-to-class-suspension-jda/">क्लास

सस्पेंड होने से चिकित्सा क्षेत्र में पीछे हो जायेगा झारखंड : जेडीए

पुलिस कर रही है कार्रवाई

गश्ती के दौरान जब्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर लदे बालू का चालान नहीं था. इस कारण पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए. वहीं पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले आई है. बालू लदे वाहन को जब्त करने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना चांडिल के अंचल अधिकारी को दे दी है. दोनों वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही