Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आग लगाकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी थाना अंतर्गत कपाली बस्ती में एक युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2023 को शाम करीब सात बजे कपाली निवासी लादेन महतो को किसी बात को लेकर कपाली निवासी राहुल सिंह, मंगल माझी व भोलू अंसारी ने डब्बे पर रखे पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर घायल कर दिया था. घटना के बाद इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था. इस घटना में लादेन महतो के परिवार वालों ने कपाली ओपी पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर घटना की पूरी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-hot-paddy-crop-is-flourishing-last-two-days-rain-became-a-boon-for-the-crop/">चाकुलिया

: लहलहा रही है गरमा धान की फसल, विगत दो दिन हुई बारिश फसल के लिए बनी वरदान

घायल के परिजन और आरोपियों के बीच हुआ था एग्रीमेंट

इसी बीच घायल के परिजन और कांड को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के बीच लिखित एग्रीमेंट हुआ था. एग्रीमेंट के मुताबिक घायल के बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने और कांड को अंजाम देने वालों के द्वारा पूरा खर्च देने की बात हुई थी. फिर उसके बाद एमजीएम अस्पताल से रेफर कर साकची स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. एग्रीमेंट के मुताबिक इलाज का सारा खर्च भी दिया जा रहा था. इसी बीच कुछ दिनों से घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवकों द्वारा अस्पताल का खर्च देना बंद कर दिया गया. जिसके कारण घायल के परिजनों ने कपाली ओपी में मामला दर्ज कराया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही