Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आर्म्स एक्ट में पुलिस ने दो बदमाशों को भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Chandil : चांडिल अनुमंडल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अपराधी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में सरायकेला जेल भेज दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया कि चांडिल अनुमंडल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पहला मामला ईचागढ़ थाना क्षेत्र का है. इसमें पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रुगड़ी हाट बाजार के पास अवैध देसी पिस्टल लेकर एक अपराधी घूम रहा है. फिर अपराधकर्मी विष्णु कुमार मांझी को एक लोडेड देसी पिस्तौल और  दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. अपराधी विष्णु कुमार मांझी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था. जिस पर थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर एवं सशस्त्र बल के द्वारा बिना विलंब किए छापामारी किया गया और विष्णु कुमार मांझी को एक लोडेड पिस्टल व दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि विष्णु कुमार मांझी पूर्व में भी अपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है तथा इसका अपराधिक इतिहास रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-vat-savitri-vrat-celebrated-with-gaiety-reverence-in-various-regions/">किरीबुरु

: विभिन्न क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मना 

दूसरा मामला कपाली ओपी क्षेत्र का है

[caption id="attachment_320648" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/jel22.jpg"

alt="" width="600" height="330" /> बरामद हथियार.[/caption] एसडीपीओ ने बताया कि दूसरा मामला कपाली ओपी क्षेत्र का है. पुलिस अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कई थाना क्षेत्रों में 29 मई को जगह-जगह वाहन चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के क्रम में ही गुप्त सूचना मिली की कपाली ओपी के टीओपी चौक के पास एक अपराध कर्मी संदिग्ध हालत में घूम रहा है. जो शायद किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. जिस पर कार्रवाई करते हुए कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार, एसआई रामनाथ बानरा एवं उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टीओपी चौक के पास घेराबंदी की. उसके बाद पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगा. इसी क्रम में कपाली के इस्लामनगर निवासी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को एक लोडेड पिस्तौल, चार जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अशफाक अहमद उर्फ बल्लू शातिर किस्म का अपराधी है. जो हाल में ही कपाली के चांद होटल के पास टिंकू सोरेन को जान से मारने की नियत से गोली चलाने की घटना में शामिल था. उसके बाद से वह फरार चल रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि अशफाक अहमद उर्फ बल्लू का काफी पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. इसके विरुद्ध कई थानों में मामला दर्ज है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-uttam-pradhan-murdered-by-hanging-in-murup-village-one-arrested/">सरायकेला:

मुरुप गांव में टांगी से मारकर उत्तम प्रधान की हत्या, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही