Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ने लगी राजनीतिक गतिविधि

Chandil (Dilip Kumar) : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की गतिविधि बढ़ती जा रही है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस की सक्रियता देखी जा रही है. दोनों दल रणनीति बनाकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधि कर रहे हैं. एक ओर जहां भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम तय हुआ है, वहीं कांग्रेस भी व्यापक स्तर पर रणनीति बनाकर सीट फतह करने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. रांची संसदीय क्षेत्र के वर्तमान भाजपा सांसद संजय सेठ और कांग्रेस के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय अब ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में भी नजर आने लगे हैं. वहीं, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दल में स्थानीय स्तर पर नेतृत्व का अभाव है. किसी बड़े नेता के बगैर स्थानीय स्तर के नेता कभी एक मंच पर दिखाई नहीं देते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-construction-of-health-sub-center-in-baragadiya-remained-incomplete-for-two-years/">बहरागोड़ा

: बरागड़िया में दो साल से स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा

सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के पास जाएगी भाजपा

भाजपा मिशन 2024 के मोड पर आकर काम कर रही है. चुनाव फतह करने के लिए केंद्रीय नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपा गया है. भाजपा सांसद अपने क्षेत्र में विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं. प्रभावशाली लोगों का लिस्ट बनाकर उनके साथ केंद्र सरकार की उपब्धियों पर चर्चा करने वाली है. वहीं भाजपा की ओर से 20 से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान चलाए जाने का भी निर्देश दिया गया है. विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन भी करना है. भाजपा का अभियान मुख्य रूप से केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जुड़ा हुआ रहेगा. इस दौरान ईचागढ़ की जनता को भाजपा बताएगी कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आम लोगों का अधिकार और स्वाभिमान बढ़ा है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-assistant-teachers-will-gherao-the-chief-ministers-residence-on-june-17-2/">लातेहार

: 17 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे सहायक अध्यापक

स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के पास जाएगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस भी अपना भरपूर दम लगा रही है. पार्टी जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति बनाई है. कमेटियों के कार्यो की पड़ताल धरातल पर की जा रही है. नए चेहरों को सामने लाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रही है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की सक्रियता बढ़ गई है. प्रखंड स्तर पर सभा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ पुराने कांग्रेसियों को जगाने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस मंहगाई, बेराेजगारी, निजीकरण और स्थानीय मुद्दों को लेकर लोगों के पास जाने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही अभियान के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी जनता को दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-track-between-kokpara-dhalbhumgarh-station/">चाकुलिया

: कोकपाड़ा – धालभूमगढ़ स्टेशन के बीच ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही