Search

 
 
 

चांडिल : चौका मोड़ में सर्विस रोड पर फिर बने गड्ढे, फंसा ट्रेलर

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका मोड़ में सर्विस रोड पर फिर तालाबनुमा गड्ढे बन गए है. सड़क के इसी स्थान पर बने गड्ढे में बीते दिनों स्लैग लदा टैंकर पलट गया था. इसके बाद मोड़ में अफरा-तफरी मच गया था. दुर्घटना के बाद एनएचएआई से सड़क पर बने गड्ढे को भरवा दिया था. काम में गुणवत्ता की कमी के कारण कुछ ही दिनों में सड़क पर उसी स्थान में तालाबनुमा गड्ढा बन गया. रविवार की अहले सुबह कांड्रा की ओर से रांची की ओर जाने वाले एक ट्रेलर जैसे ही कांड्रा रोड से सर्विस रोड की ओर मुड़ा वह सड़क पर बने गड्ढे के पास खराब हो गया. ट्रेलर को ठीक कराने के बाद उसे आगे बढ़ाया गया. इस दौरान सड़क पर आवागमन करने में वाहन चालक के अलावा अन्य राहगीरों को परेशानी हुई. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-2023-indian-womens-cricket-team-in-the-final-defeated-bangladesh-by-8-wickets/">Asian

Games 2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

सड़क को दुरुस्त करने में नहीं ले रहे दिलचस्पी

खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करने के लिए ना एनएचएआई दिलचस्पी दिखा रहा है और ना चौका-कांड्रा सड़क को मेंटेंन रखने वाली जेआरडीसी. उक्त स्थान पर बने गड्ढे को ठीक करने की दिशा में चौका-कांड्रा सड़क को मेंटेंन करने वाली कंपनी भी किसी प्रकार का दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. एनएचएआई ने कई बार सड़क पर बने गड्ढे को भरने का काम किया, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क की स्थिति पूर्ववत हो जा रही है. वैसे चौका-कांड्रा टोल रोड में लगी लाइट भी लंबे अर्से से नहीं जल रही है. सड़क के बीचो बीच लगी लाइट शोभा की वस्तु बन गई है. वहीं ओवर ब्रिज के किनारे चौका-कांड्रा सड़क पर बने गड्ढे को दुरुस्त करने की दिशा में भी किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही