Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव बने प्रभात कुमार महतो

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव निवाया अंतरराष्ट्रीय छऊ कलाकार प्रभात कुमार महतो को फिर से झारखंड लोक कलाकार संघ का संघ का सचिव चुना गया है. मंगलवार को झारखंड लोक कलाकार संघ का कार्यालय चापू टोली, रांची में संघ की उपाध्यक्ष अनीता उरांव की अध्यक्षता में आम सभा में संघ का पुनर्गठन किया गया. आम सभा में गीत एवं नाटक प्रभाग सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड सरकार से पंजीकृत गुमला, रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, खूंटी आदि जिला के कुल 58 सांस्कृतिक कला दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. मौके पर पिछले तीन साल में किए गए कार्यों की समीक्षा और उपलब्धि पर सदस्यों के बीच चर्चा किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-to-prevent-crime-police-launched-vehicle-checking-campaign/">चांडिल

: अपराध रोकने के लिए पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

चंद्रदेव सिंह बने अध्यक्ष

आमसभा में सर्वसम्मति से चंद्रदेव सिंह को दोबारा अध्यक्ष चुना गया. वहीं अनीता उरांव को उपाध्यक्ष, प्रभात कुमार महतो को सचिव, लक्ष्मीनाथ महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया. संघ के कार्यकारिणी समिति में लोहरदगा से लोकनाथ लोहरा, खूंटी से लखन गुड़िया, रांची से जगरनाथ महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, मेघनाथ महतो, मनोज महतो, फुलमनी कुजूर का चयन किया गया. सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रेस क्लब रांची में किया जाएगा, जिसकी सूचना बाद में सार्वजनिक रूप से दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही