Search

 
 
 

Chandil : जयराम महतो की सभा को लेकर हुई तैयारी बैठक

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति) का 9 अगस्त को होने वाले ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय बदलाव संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर रविवार को चौका में बैठक हुई. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महासभा का आयोजन चांडिल प्रखंड के चावलीबासा, बड़ामाटांड स्थित फुटबॉल मैदान में दोपहर दो बजे से किया जाएगा. महासभा के मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो शामिल होकर महासभा को संबोधित करेंगे. चौका मोड़ स्थित नवदुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sandeep-becomes-the-new-head-of-mukhi-samaj-after-defeating-jolesh/">Jamshedpur

: जोलेश को हराकर संदीप बने मुखी समाज के नए मुखिया

विभिन्न संचालन समितियों का किया गया गठन

बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय महासभा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विभिन्न संचालन समितियों का गठन किया गया. इसके साथ ही महासभा के आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार के साथ कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए रणनीति पर चर्चा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से टाइगर फैंस रंजित कुमार महतो, तरूण महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, परिक्षित महतो, समराज गोप, प्रकाश उरांव, खिरोद मांझी, लालू मांझी, अरूण महतो, राहुल महतो, आस्तिक महतो, भोलू महतो, लोकेश महतो, धरनीधर महतो, विश्वजीत महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही