Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की हुई समीक्षा

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल में पांच फरवरी को होने वाली भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर शनिवार को जिले के वरीय नेताओं की बैठक हुई. चांडिल स्थित बाबुर बागान में हुई बैठक में जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर चर्चा की गई. इसके लिए जिम्मेदारियां भी बांटी गईं. बैठक में क्षेत्र के सांसद संजय सेठ, जिलाध्यक्ष विजय महतो, जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई समेत अन्य वरीय नेता उपस्थित थे. बताया गया कि जिला कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा प्रदेश के कई नेता शामिल होंगे. लंबे अंतराल के बाद चांडिल में जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-police-pasted-advertisement-at-the-house-of-dahu-yadav-and-brother-sunil-yadav/">साहिबगंज

: दाहू यादव व भाई सुनील यादव के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

30 को होगी मंडल स्तरीय बैठक

भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर 30 जनवरी को मंडल स्तरीय बैठक होगी. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा. कार्यसमिति की बैठक के पूर्व भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं की भी खोज खबर ले रही है. इसे एक प्रकार से चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. एक प्रकार से कार्यसमिति की बैठक चांडिल में रखकर भाजपा अपनी पुरानी सीट को फिर से हासिल करने का प्रयास करना शुरू कर दी है. राजनीतिक गलियारों में चांडिल में भाजपा की होने वाली कार्यसमिति की बैठक को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही