Search

 
 
 

चांडिल : प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को यादगार बनाने की तैयारी, भगवा रंग में रंगने लगा क्षेत्र

 
Chandil (Dilip Kumar) : अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में भी धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. धार्मिक आयोजनों को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजन समितियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने लगे हैं. मंदिर व मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में भव्य व विशाल झांकी, रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका, रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ, राम कथा पर प्रवचन, महाआरती समेत कई धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा. वहीं मठ व मंदिरों के साथ घरों में लोग दीपोत्सव मनाएंगे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/ministers-and-mlas-from-the-ruling-party-gradually-started-gathering-at-the-cm-house-regarding-ed-action/">

 ईडी की कारर्वाई को लेकर सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक सीएम हाउस में जुटने लगे, महाधिवक्ता पहुंचे

लगाया जा रहा भगवा झंडा

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दिन चांडिल स्थित श्रीश्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा की ओर से आयोजित प्रभु श्री राम महोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है. अनुमंडल मुख्यालय चांडिल के साथ सुदूरवर्ती ग्रामांचलों में भी श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं. श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर चांडिल बाजार को भगवा रंग में रंगने का काम अंतिम चरण में है. विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में भगवा झंडा लगाने का काम किया जा रहा है. सड़क किनारे, मंदिर, घर और आसपास के क्षेत्र में लोग भगवा झंडा लगा रहे हैं. मंदिरों की साफ-सफाई का काम किया जा रहा है और झांकी निकालने के रूटचार्ट तय कर उसे अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही