Search

चांडिल : जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, किया पुतला दहन

 Chandil  : जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को श्रीराम सनातन समिति, चांडिल ने चांडिल चौक बाजार में रैली निकाली और पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि देश की नई सरकार के शपथ ग्रहण के दिन जम्मू- कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के विरुद्ध श्रीराम सनातन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है. जिसमें  हमले के विरोध और आतंकी को पहचानते हुए उनसभी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई. उन्होंने कहा  कि इस  कायरतापूर्ण हमला से पूरा देश आक्रोशित है.. इसका विरोध पूरे देश में हो रहा है. जिसे कुछ लोग राजनीतिक चश्मे से देखने का काम कर रहे हैं. लेकिन इस तरह के हमलों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा. मौके पर श्रीराम सनातन समिति के महासचिव विमलेश मंडल, प्रवक्ता सूरज मिश्रा, सुब्रत चटर्जी, सजल कर्मकार, छोटू प्रामाणिक, राहूल नाग, शशि मिश्रा, उदित गुप्ता, पीयूष दत्त, भास्कर पोद्दार, बांकु राजपूत, सोबिक हालदार, मल्लिकार्जुन, नवीन दास, अशोक, महेश, मोनू, रूपेश, शुभम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- इंडियन">https://lagatar.in/indian-grand-prix-3-athletics-jharkhands-sanghamitra-brings-pride-to-the-state-by-winning-silver-medal-congratulations-and-best-wishes/">इंडियन

ग्रांड प्रिक्स -3 एथलेटिक्स : झारखंड की संघमित्रा ने रजत पदक जीत राज्य का मान बढ़ाया, बधाई और शुभकामनाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp