Search

चांडिल : आदिवासी आक्रोश जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए किया जनसंपर्क

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के गांगुडीह मैदान में चार जून को होने वाली आदिवासी आक्रोश जनसभा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल के द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. शनिवार को संगठन की ओर से ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा के माझी बाबा और चांडिल प्रखंड के रोयाडीह गांव के माझी बाबा के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न आदिवासी सामाजिक अगुवाओं से मिलकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-45-units-of-blood-collected-in-the-82nd-blood-donation-camp-at-anand-marg/">जमशेदपुर

: आनंद मार्ग के 82वां रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित

जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील

मौके पर संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल के श्यामल मार्डी ने लोगों से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि चार जून को आदिवासी समाज पूरे दल-बल के साथ बड़ी संख्या में जनसभा स्थल पहुंचे. अपने हक व अधिकार के साथ अस्तित्व रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के अस्तित्व को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने भी अपना समर्थन देते हुए जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के साथ ही हक व हुकुक के लिए एकजुट रहने का भरोसा दिया. इस अवसर पर सुधीर किस्कू, संजीव टुडू, शक्तिपद हांसदा, महावीर हांसदा, सोमचांद सोरेन समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp