Search

चांडिल : प्रदूषण के खिलाफ जनकल्याण मंच ने दिया धरना

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल प्रखंड क्षेत्र में स्पंज आयरन कंपनियों से होने वाले विनाशकारी प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को जनकल्याण मंच ईचागढ़ विधानसभा के बैनर तले अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना में चांडिल क्षेत्र विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. धरना में समाजसेवी खगेन महतो ने कहा कि चांडिल क्षेत्र में स्थापित विभिन्न स्पंज कंपनियों द्वारा फैलाए जाने वाले प्रदूषण से पूरा क्षेत्र प्रदूषित है. वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोग विभिन्न प्रकार के रोग से ग्रसित हो रहे हैं. टीबी, कैंसर, डाईबीटिज, दमा आदि के मरीज क्षेत्र में मिलने लगे हैं. लाह, मछली व सब्जी की फसल पर बुरा असर पड़ा है. आम जनजीवन में प्रदूषण का गहरा प्रभाव दिखाई दे रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-SDO-Dharna-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-orders-varanasi-collector-call-a-meeting-on-tuesday-solve-the-matter-of-wudu-in-gyanvapi-masjid/">सुप्रीम

कोर्ट का वाराणसी कलेक्टर को आदेश, मंगलवार को मीटिंग बुलायें,ज्ञानवापी मस्जिद में वुजू का मामला हल करें

सरकारी मापदंडों की उड़ाई जा रही धज्जियां

खगेन महतो ने कहा कि क्षेत्र में स्थापित सिद्धि विनायक मेटाकॉम लिमिटेड रूगड़ी, नरसिंह इस्पात प्राइवेट लिमिटेड खूंटी, कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड खूंचीडीह, जय मंगला स्पंज आयरन, कुरली, चांडिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कुरली, बिहार स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड, वनराज आयरन स्पंज प्राइवेट लिमिटेड, एम्मार एलॉय टुईडुंगरी, डिवाइन पावर एलॉय पालगम और आधार राईस मिल गौरडीह में सरकारी मापदंडों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से दो बार उच्च न्यायालय भी संज्ञान में लेकर कंपनी के खिलाफ कड़ा फैसला सुनाते हुए प्रदूषण पर नियंत्रण रखने या कंपनी को घनी आबादी से बाहर स्थापित करने का निर्देश दिया है. बावजूद इसके कंपनी प्रबंधन के खिलाफ किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं की गई. इन कंपनियों में न्यूनतम मजदूरी तो क्या मजदूरों को समय पर मेहनताना भी नहीं दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : बच्चों">https://lagatar.in/stop-ott-immediately-obscene-material-reaching-children-sanjay-seth/">बच्चों

तक पहुंच रही अश्लील सामग्री,OTT को तत्काल रोकें -संजय सेठ

रेलवे साइडिंग से गोलचक्कर तक उड़ती रही काली धूल

समाजसेवी खगेन महतो ने कहा कि चांडिल रेलवे साइडिंग से लेकर पितकी फाटक होते हुए चांडिल बाजार, बाईपास रोड से गोलचक्कर तक 24 घंटे काली धूल उड़ती रहती है. इसके कारण कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर चांडिल गोलचक्कर से पितकी रेलवे फाटक तक सड़क पर पैदल, साइकिल व दोपहिया वाहनों से चलना दुश्वार हो गया है. आए दिन दोपहिया वाहन चालक उक्त सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं. इस पर भी संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है. प्रदूषण के मामले पर अगर 15 दिनों के अंदर यदि किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जाता है तो उग्र आंदोलन के साथ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. इसके साथ ही इस मामले पर उचित कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

जल्द होगी बैठक

धरना के बाद जनकल्याण मंच ईचागढ़ विधानसभा का एक प्रतिनिधिमंडल चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी से मिला और मांग पत्र सौंपा. मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया. लोगों ने कहा कि उन्हें कंपनी से कुछ नहीं चाहिए. सिर्फ कंपनी से प्रदूषण बंद होना चाहिए. ग्रामीणों ने पितकी फाटक से चांडिल गोलचक्कर तक नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने की भी मांग की. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मांग पत्र को उपायुक्त के पास अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा. वहीं रेलवे साइडिंग से गोलचक्कर तक उड़ने वाली काली धूल के मामले में जल्द ही चांडिल और नीमडीह के अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी और रैक संचालकों के साथ बैठक की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp