Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कार के धक्के से पंप ऑपरेटर की मौत

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका थाना अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दुबराजपुर के समीप कार की धक्के से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के उदल निवासी 55 वर्षीय आमीन गोप के रूप में हुई है. वह चांडिल डैम में गैलेरी पंप ऑपरेटर का काम करते थे. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आमीन गोप चांडिल डैम से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान दुबराजपुर के सामने एनएच 33 पर उसी दिशा से जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-two-youths-seriously-injured-after-falling-from-a-bike-in-tebo-valley/">बंदगांव

: टेबो घाटी में बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल

परिवार का इकलौता कमाने वाले सदस्य थे आमीन गोप

कार के धक्के से आमीन गोप गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और चौका थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गस्ती वाहन घटनास्थल पर पहुंची और 108 एंबुलेंस बुलाकर स्थानीय लोगों की मदद से चांडिल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक का भरापूरा परिवार ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के उदल में रहता है. परिवार का इकलौता कमाउ सदस्य थे आमीन गोप. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आमीन गोप को धक्का मारने वाले कार को रांगामाटी से पकड़ लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही