Search

 
 
 

चांडिल : कुकड़ू प्रखंड के 25 किसानों के बीच पंपसेट वितरीत

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र, कुकड़ू में शुक्रवार को किसानों के बीच पंपसेट का वितरण किया गया. किसानों के बीच पंपसेट का वितरण सरायकेला-खरसावां जिला के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने किया. मौके पर कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, समाजसेवी सुनील कुमार महतो, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद थे. सभी अतिथियों ने कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों के 25 किसानों के बीच पंपसेट का वितरण किया. सभी पंपसेट भूमि संरक्षण विभाग की ओर से बांटा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-top-10-intermediate-students-awarded-in-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में इंटरमीडिएट के टॉप-10 विद्यार्थी पुरस्कृत

खेतों की सिंचाई के लिए उपयोगी साबित होगा पंपसेट

इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि किसानों को खेत की सिंचाई के लिए पंपसेट काफी उपयोगी साबित होगा. इससे किसान समय पर फसल को पानी दे पाएंगे. वर्षा के अभाव में भी अब किसानों का फसल बर्बाद नहीं होगा. वहीं इसकी जानकारी देते हुए कुकड़ू के बीटीएम हिमांशु कुमार ने कहा कि कुल 61 किसानों ने पंपसेट के लिए भूमि संरक्षण विभाग में आवेदन दिया था, जिसमें से सभी का आवेदन स्वीकृति हो गया है. पहले चरण में विभाग की ओर से 25 किसानों को ही पंपसेट बांटा गया, बाकी लोगों को भी जल्द ही पंपसेट वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही