Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के उत्पाद विभाग व पुलिस इन दिनों अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. विभाग की ओर से गुरुवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ व नीमडीह थाना क्षेत्र में छापामारी कर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जारगोडीह जंगल में एक अवैध देसी महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया. वहीं सात सौ किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया. छापामारी के दौरान टीम ने 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. बताया गया कि टीम को देखते ही शराब माफिया दयालटांढ़ निवासी उमेश महतो मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-balcony-fell-from-third-floor-mechanic-died/">हजारीबाग:
तीसरे तल्ले से टूटकर गिरा छज्जा, मिस्त्री की गई जान
: पेंशन भुगतान का पोर्टल चेंज होने के कारण वर्ष 2017 से नहीं मिला विधवा को पेंशन
तीसरे तल्ले से टूटकर गिरा छज्जा, मिस्त्री की गई जान
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जारगोडीह गांव के जंगल में अबैध शराब चुलाई का धंधा जोरों पर चल रहा है. सूचना मिलने के बाद ईचागढ़ थाना की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान एक सुनसान जगह पर जंगल में अबैध शराब भट्टी मिला. पुलिस को देखते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-widow-did-not-get-pension-since-2017-due-to-change-in-pension-payment-portal/">जमशेदपुर: पेंशन भुगतान का पोर्टल चेंज होने के कारण वर्ष 2017 से नहीं मिला विधवा को पेंशन
Leave a Comment