Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नीमडीह स्टेशन पर रेल परिचालन सामान्य, रास्ते में ही रोके गए आंदोलनकारी

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करने और प्रकृति धर्म कोड लागू करने की मांग पर आदिवासी कुड़मी समाज अनिश्चितकालीन रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है. आंदोलन के पहले दिन बुधवार को नीमडीह स्टेशन पर सुबह से आंदोलन का कोई असर नहीं हुआ है. पुलिस ने आंदोलनकारियों को नीमडीह स्टेशन पहुंचने ही नहीं दिया. उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया है. ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य है. स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. रेल पुलिस के अलावा जीआरपी व जिला पुलिस के जवान महिला बल के साथ मुश्तैद हैं. बुधवार को सुबह से हावड़ा-चक्रधरपुर, हटिया-टाटा, चक्रधरपुर-गोमो, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, टाटा-आरा एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-पुरुलिया पैसेंजर, रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई अन्य यात्री और माल गाड़ियां ट्रेनों का आवागमन सामान्य रूप से हो चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Nimdih-Train.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-accused-of-murdering-wife-absconds-from-police-custody-6-policemen-suspended/">पाकुड़

: पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बारिश ने डाला खलल

[caption id="attachment_762851" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Nimdih-Andolan-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नीमडीह स्टेशन जाने के लिए सड़क पर खड़े आंदोलनकारी.[/caption]
अनिश्चितकालीन रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन झारखंड के नीमडीह, घाघरा, मुरी व गोमो रेलवे स्टेशन पर आहूत की गई है. आंदोलन को लेकर कुड़मी समाज के लोग मंगलवार शाम से ही जुटने लगे थे. वहीं बुधवार सुबह से रूक-रूककर हो रही बारिश ने आंदोलन में खलल डालने का काम किया है. बारिश के कारण लोगों का जुटान अपेक्षाकृत कम देखा जा रहा है. वैसे रघुनाथपुर से नीमडीह स्टेशन और पटमदा की ओर से नीमडीह स्टेशन पहुंचने वाली सड़क पर कुड़मी समाज के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोक दिया है. सड़क के दोनों छोर पर महिला व बच्चों के साथ हर उम्र के लोग जुटे हैं.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-rail-teka-and-dahar-chhenka-movements-ineffective-train-operations-normal-till-now/">घाटशिला

: रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन बेअसर, ट्रेनों का परिचालन अब तक सामान्य

जिद पर अड़े हैं आंदोलनकारी

नीमडीह स्टेशन के सामने स्थित फाटक से दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क के दोनों ओर आंदोलनकारियों को पुलिस रोककर रखी है. पुलिस-प्रशासन सभी आंदोलनकारी को यह समझाने का प्रयास कर रही है कि नीमडीह स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है. ऐसे में स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्र में मजमा लगाना कानून का उल्लंघन करना है. वहीं आंदोलनकारी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेल टेका-डहर छेंका आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने की जिद पर अड़े हुए हैं. दिन के 11 बजे तक पुलिस आंदोलनकारियों को रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक के किनारे तक भी पहुंचने नहीं दी है. नीमडीह स्टेशन के पास चांडिल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह और चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर भी दल-बल के साथ पहुंच गए हैं.
इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-a-new-assembly-building-of-up-will-be-built-by-spending-rs-3-thousand-crores/">अब

3 हजार करोड़ खर्च कर यूपी का नया विधानसभा भवन बनेगा

निर्धारित समय से चल रही हैं सभी ट्रेनें : स्टेशन मास्टर

[caption id="attachment_762854" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Nimdih-Station-Master.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नीमडीह स्टेशन मास्टर अशोक बनर्जी.[/caption]
नीमडीह स्टेशन मास्टर अशोक बिस्वास ने कहा कि रेड टेका-डहर छेंका आंदोलन का रेलवे पर कोई असर नहीं पड़ा है. नीमडीह स्टेशन में स्थिति सामान्य है. सुबह से ही सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं. यहां यात्रियों को भी कोई परेशानी नहीं हुई है. यात्रियों का आवागमन सामान्य है.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही